नई दिल्ली। बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना और उन्हें पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को द्विपक्षीय सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिलीप सरदेसाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह पुरस्कार वितरण समारोह 8 मार्च को बेंगलुरू में होगा। विराट कोहली तीसरी बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करेंगे। वे इससे पहले 2011-12 और 2014-15 में इस पुरस्कार को हासिल कर चुके हैं। दिलीप सरदेसाई पुरस्कार को दो बार हासिल करने वाले अश्विन पहले क्रिकेटर होंगे।
एन. राम, डायना इदुलजी और रामचंद्र गुहा की समिति ने इस पुरस्कारों के लिए खिलाडि़यों का चयन किया।

No Comment to " विराट कोहली को तीसरी बार मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड "