लव,शादी,फिर हुआ कत्ल !
पत्नी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार
मुंबई-मुंबई शादी के तीसरे ही दिन अपनी पत्नी का मर्डर करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को युपी के बाराबंकी से अरेस्ट किया है। आरोपी का दावा है कि जबरन शादी कराए जाने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
अरेस्ट करने के बाद आरोपी को लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई भेज दिया गया। पेशे से इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार आरोपी का नाम आसिफ सिद्दीकी (25) है जिसकी शादी शबरीन (22) से इसी साल 6 अप्रैल को हुई थी। शादी के दो दिन बाद दंपत्ति मुंबई के बोरिवली इलाके में आया था उसके बाद 10 अप्रैल को गोराई खाड़ी में महिला की लाश मिली थी। महिला के गले पर कई निशान थे साथ ही उसके शरीर पर खून के धब्बे भी पड़े हुए थे। एमएचबी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आई तो यह साफ था कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। शुरुआत में पुलिस को महिला की पहचान करनी मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों से गुमशुदा सारी महिलाओं के बारे में जानकारी हासिल की लेकिन बरामद शव का चेहरा किसी से नहीं मिला। इसी दौरान सबरीन की फोटोज़ सोशल मीडिया के जरिए उसके भाई तक पहुंचे तो उसने पुलिस से संपर्क किया। उसने बताया कि उसकी बहन सबरीन अपने हसबेंड के साथ मुंबई गई थी तब से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी विक्रम देशमाने ने बताया कि आरोपी को लखनऊ से अरेस्ट किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके महिला से कुछ सालों से संबंध थे लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। लड़की के परिवार वालों काे उनके संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की जबरन शादी करा दी। इससे नाराज आसिफ अपनी पत्नी को मुंबई लाया और गोराई के सुनसान इलाके में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या के बाद पत्नी की लाश खाड़ी में फेंक दी। इसके बाद आरोपी फिर उत्तर प्रदेश भाग गया। लड़की के परिवार वालों ने बाराबंकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

No Comment to " लव,शादी,फिर हुआ कत्ल ! "