दोस्त से बदला लेने के लिए बनाई फ़र्ज़ी गैंगरेप की कहानी ! मुंबई गैंगरेप में सनसनीखेज खुलासा !
मुंबई पुलिस का दावा है की बीस साल की जिस लड़की ने चलती कार में अपनी गैंगरेप की जो कहानी सुनाई थी वो फ़र्ज़ी थी। लड़की ने पूछताछ में बताया है की गैंगरेप की जो कहानी उसने सुनाई थी वो झूटी थी। क्यूंकि उसे अपने दोस्त को सबक सिखाना था जिसने उसकी माँ को अपशब्द कहे थे। वो चाहती थी की लड़के को पुलिस गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार करे और उसकी पिटाई हो। इसी लिए उसने ये पूरी कहानी गढ़ी थी। लड़की ने पुलिस को ये भी बताया की उसे ये आईडिया एक क्राइम शो देख कर आया था।
पुलिस के मुताबिक़, लड़की पर उन्हें तब शक हुआ जब उसकी सुनाई कहानी और उसका मोबाइल लोकेशन अलग अलग था। लड़की ने अपने बयान में बताया था की उसे ईको कार में उठाकर मढ़ आइलैंड आरोपी ले गए थे। जबकि समय के मुताबिक़ उस वक़्त वो अक्सा बीच के आस पास थी। इतना ही नहीं जिस जगह से उसके अपहरण की बात कही गई थी पुलिस ने उस पूरे इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला था। लेकिन वहां भी लड़की दावों की पुष्टि नहीं हुई। तफ्तीश कर रही पुलिस ने उन ऑटोवालों को ढूंढ निकाला जिस पर बैठ कर लड़की पहले मारवे, फिर अक्सा बीच और आखिर में लौट कर वापस अपने घर आई थी। सभी ऑटोवालों ने लड़की के सामने इस बात की पुष्टि की वारदात वाले दिन लड़की ने उनका ऑटो लिया था और वो बिलकुल अकेली थी।इन सबके बाद लड़की ने ये बात क़ुबूल कर ली है की उसने गैंगरेप की जो कहानी सुना रही थी वो झूटी थी। उसे अपने उस दोस्त को सबक सीखना था जिसने उसकी माँ के बारे में भला बुरा कहा था। वो कई दिनों से ये प्लानिंग कर रही थी की आखिर उससे कैसे बदला लिया जाए। एक दिन उसने क्राइम शो में ऐसा ही कुछ देखा और ये सब कहानी बनाया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लड़की का झूट पकड़ने के बाद उसे छोड़ दिया है। पुलिस ने उसे चेतावनी दी है की वो छात्र है और पुलिस उसका करियर ख़राब नहीं करना चाहती। इसलिए वो भविष्ये में ऐसी गलती दुबारा न करे।

No Comment to " दोस्त से बदला लेने के लिए बनाई फ़र्ज़ी गैंगरेप की कहानी ! "