मनपा आयुक्त ने शुरू किया अवैध निर्माणों पर सर्जिकल स्ट्राइक !
अवैध निर्माण की शिकायतों को अनदेखा करने वाली महिला अधिकारी को आयुक्त ने जमकर लताड़ा !
उल्हासनगर- उल्हासनगर अवैध निर्माण एक ज्वलन्त समस्या बन चुकी थी,कई बार शिकायते मिलने के बाद गुरुवार को उमपा आयुक्त ने अवैध निर्माणों के खिलाफ़ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू करने का आदेश प्रभाग अधिकारियों को दिया।प्रभाग समिति एक मे निर्माणधीन इमारतों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आयुक्त ने महिला अधिकारी को जमकर लताड़ा।अवैध निर्माणों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अब हर माह उमपा आयुक्त अवैध निर्माण के शिकायत कर्ताओ से प्रत्यक्ष मिलेंगे।आयुक्त द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ शुरू की गई "सर्जिकल स्ट्राइक" से शहर के अवैध निर्माण कर्ताओ में दहसत फैल गयी है।
गौर तलब हो कि महापालिका चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता का अवैध निर्माण कर्ताओं ने भरपूर फायदा उठाया उस दरम्यान कई आरसीसी अवैध निर्माण को अंजाम दिया गया,कुछ निर्माणों को चुनाव के बाद उमनपा ने तोड़ा तो कुछ राजनेताओ के अभय की वजह से बच गए।पिछले एक महीने से उमनपा आयुक्त राजेन्द्र निम्बलाकर को सोशल मीडिया ग्रुप पर अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार शिकायते आ रही थी।कई शिकायतें मिलने के बाद आयुक्त ने पत्रकारों के जरिये शहर वाशियो को संदेश दिया कि अवैध निर्माण से पीड़ित व्यक्ति गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रत्यक्ष मिलकर अपने-आस-पास बन रहे निर्माणों की शिकायत दे सकता है।आयुक्त का यह संदेश वायरल होने के बाद गुरुवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलाई गई जनता दरबार मे आयुक्त के समक्ष 21 शिकायते प्रत्यक्ष आई। आयुक्त के अलावा इस जनता दरबार मे प्रभाग अधिकारी अलका पवार, दत्तात्रय जाधव,मनीष हिवरे,गणेश शिंप्पी मौजूद थे,प्रभाग अधिकारी अलका पवार के प्रभाग में स्थित कमला नेहरू नगर में बन रहे अवैध निर्माण पर आयुक्त भड़क उठे और महिला अधिकारी को जमकर लताड़ते हुए अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने की धमकी तक दे दी।आयुक्त के सख्त रवैये से प्रभाग अधिकारियों में हड़कंप मच गया,प्रत्यक्ष शिकायते सुनने के बाद आयुक्त शांति नगर परिसर में बन रहे कोहिनूर इमारत का दौरा करने पहुचे,नाले के ऊपर 100 मीटर तक सरकारी जगह पर बनाये गए वाल कंपाउंड देख आश्चर्य चकित रह गए और तत्काल इमारत का कार्य बंद करवाते हुए दस्तावेज के साथ बिल्डर को हाजिर रहने का फरमान जारी कर दिया।उसके बाद आयुक्त निम्बालकर का काफिला केबी रोड का मुवायना किया और कुछ दिनों के अंतराल छुप-छुपाकर बनाये गए निर्माणों को 4 दिनों में तोड़ने का आदेश आयुक्त ने दिया।अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बाद प्रभाग अधिकारी अलका पवार ने हरमन मोहता कंपनी के सामने बन रहे आरसीसी काम को जमीन से उखाड़ दिया,वही मनीष हिवरे ने राधबाई चौक पर निर्माणधीन कमर्शियल दुकान को जमीन दोज कर दिया तो गणेश शिंप्पी ने 4 अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।अवैध निर्माणों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम से भूमाफियाओं में दहसत फैल गयी है।

No Comment to " मनपा आयुक्त ने शुरू किया अवैध निर्माणों पर सर्जिकल स्ट्राइक ! "