'ओढ़नी गैंग' ने एक ही दिन में 6 दुकान को लुटा !
सीसीटीवी फुटेज के जरिये ओढ़नी गैंग की तलाश में जुटी पुलिस !
कल्याण- कल्याण में एक ही रात में छह दुकानों की चोरी में ओढ़नी गैंग की करतूत उजागर हुई है। यह चोरियां सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस के अनुसार कल्याण-पश्चिम के सहजानंद चौक इलाके में एक ही रात में 6 दुकानों में चोरी हुई। मध्यरात्रि को हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आम तौर पर लोग महिलाओं पर शक नहीं करते। इसी का फायदा उठाकर मध्यरात्रि के बाद 4 महिलाओं की टोली पहले दुकान के बाहर खड़ी हो कर उसकी जांच करती थीं। अगल-बगल देखती रहती थीं कि कोई आया तो नहीं और मौका ताड़कर दुकानों में चोरी कर या कैश लेकर फरार हो जातीं। इस घटना से कल्याण में व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इस मामले में बाजारपेठ पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी का भी सहारा ले रही है, जिसमें महिलाएं दिख रही हैं।

No Comment to " 'ओढ़नी गैंग' ने एक ही रात में 6 दुकान को लुटा ! "