कांग्रेस की पूर्व महापौर ने शहर की जनता बढ़ती समस्याओं को लेकर निकाला मोर्चा !
उल्हासनगर-उल्हासनगर में अनियमित जल आपूर्ति,शौचालय की दुर्व्यस्था,नालों की खस्ता हालत इन नागरी समस्याओं को दूर कराने के लिए शुक्रवार को उल्हासनगर मनपा पर मोर्चा निकालकर पालिका अधिकारी और सत्ताधारी पक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और मनपा प्रशासन से अपनी मांगों को अवगत कराया।
उल्हासनगर के कैंप नं.२ हनुमान नगर से निकले इस मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस कमिटी के सेंट्रल ब्लॉक अध्यक्ष राधाचरण करोतिया,पूर्व महापौर मालती करोतिया ने किया।नार्थ कांग्रेस की उपाध्यक्षा विजया शिंदे,जिला महासचिव राजकुमारी नारा, योगेश शिंदे,प्रमोद सिंग, राजू मोहिनानी, सुनील करोतिया,अत्तर खान,अहमद खान, कंचन वर्मा, प्रतीक्षा उबाले आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता इस मोर्चे में शामिल हुए थे।१९९७ से२००१ तक कांग्रेस की सत्ता पालिका में थी, तब मालमत्ता कर व पानी कर कम दर पर लिया जाता था लेकिन अब इसमें हजारों की बढ़त करने से गरीबों की कमर टूट गई है, ऐसा आरोप राधाचरण करोतिया ने लगाया है।आयुक्त गणेश पाटिल ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

No Comment to " कांग्रेस की पूर्व महापौर ने शहर की जनता बढ़ती समस्याओं को लेकर निकाला मोर्चा ! "