विधवा महिला के पड़ोसी ने पहले उसका किया अपहरण फिर दोस्तो के साथ किया बलात्कार !
पड़ोसी को पुलिस किया गिरफ्तार !
कल्याण- कल्याण इलाके में 30 वर्षीय विधवा महिला का अपहरण कर उसके साथ चार लोगों द्वारा कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। मालवाणी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बीते शुक्रवार की है। ये लोग पीड़िता का अपहरण करने के बाद उसे एक आरोपी के कल्याण-गोवा नाका इलाके में स्थित घर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
आरोपियों में से दो की पहचान राजकुमार चौधरी व नागौरी चौधरी के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपियों की पहचान होना अभी बाकी है। पीड़िता ने राजकुमार के भाई गुड्डू कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बारे में बात करने के लिए राजकुमार ने शुक्रवार रात उसे मालवाणी उपनगरीय इलाके में बुलाया। इसके लिए गुड्डूकुमार को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक जैसे ही पीड़िता वहां पहुंची, राजकुमार ने उसे पहले से इंतजार कर रही टैक्सी में बैठने को मजबूर कर दिया। इसके बाद उसे नागौरी के घर ले जाया गया। वहां आरोपियों ने पीड़िता से गुड्डूकुमार के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस लेने का दबाव डाला और ऐसा न करने पर घातक नतीजे भुगतने की धमकी दी। जब महिला ने शिकायत वापस लेने से मना किया, तो चारों आरोपियों ने उसकी पिटाई करने के बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन मंगलवार को हिम्मत जुटाकर मालवाणी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच जारी है।

No Comment to " विधवा महिला के पड़ोसी ने पहले उसका किया अपहरण फिर दोस्तो के साथ किया बलात्कार ! "