मंत्री आव्हाड के घर पर युवक की पिटाई मामले में पांच एनसीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
कोर्ट ने सभी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा !
जितेंद्र आव्हाड के बंगले पर युवक की पिटाई का है यह मामला !
करमुसे का हुआ सप्लीमेंट्री स्टेटमेंट फिर हुआ कार्यवाई !
पीड़ित युवक करमुसे के खिलाफ हो केस- एनसीपी
जितेंद्र आव्हाड को बनाया जाए आरोपी -बीजेपी
पीड़ित करमुसे को दी गई पुलिस सुरक्षा !
ठाणे-ठाणे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड के बंगले पर इंजिनियर अनंत करमुसे की पिटाई के मामले में गुरुवार को पांच लोग वर्तकनगर पुलिस स्टेशन में हाजिर हुए। सूत्रों के अनुसार सभी एनसीपी कार्यकर्ता हैं। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ठाणे न्यायालय में हाजिर किया गया था। न्यायालय ने सभी को 13 तारीख तक की पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।
करमुसे ने अपने बयान में बताया है कि 15 से 20 लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की थी। आरोपियों की पहचान परेड बाकी होने के चलते पुलिस ने उनका नाम बताने से इनकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोई भी पुलिस वाला नहीं है। इंजीनियर करमुसे गुरुवार को पुलिस स्टेशन गए थे। पुलिस ने उनका सप्लीमेंट्री स्टेटमेंट लिया।घटना के दिन करमुसे की शारीरिक स्थिति ठीक न होने की वजह से पुलिस कुछ पूछताछ नहीं कर पाई थी। एनसीपी के शहर अध्यक्ष प्रकाश परांजपे ने पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर को पत्र देकर इंजिनियर करमुसे के खिलाफ मामला दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। परांजपे ने पत्र में बताया है कि करमुसे पिछले 4 साल से फेसबुक और ट्विटर के जरिए एनसीपी, एनसीपी के पदाधिकारियों तथा जितेंद्र आव्हाड को टार्गेट कर रहा था। उनके बारे में अश्लील, भद्दे तथा आपत्तिजनक कॉमेंट कर रहा था। पत्र में बताया गया है कि करमुसे ने आव्हाड की पत्नी और बेटी के साथ कुकर्म करने की धमकी दी थी। विधायक निरंजन डावखरे तथा संजय केलकर ने पुलिस आयुक्त को पत्र देकर आव्हाड का नाम आरोपियों में शामिल करने की मांग की है। साथ ही बीजेपी विधायकों ने आव्हाड की सुरक्षा में तैनात और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे पुलिस कॉन्स्टेबलों को निलंबित करने की मांग की है। पिटाई के मामले को तूल पकड़ने के बाद से इंजीनियर अनंत करमुसे को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। वर्तकनगर पुलिस के जवान को 24 घंटे करमुसे के घर पर तैनात किया गया है। उधर, दूसरी तरफ आव्हाड ने सोशल मीडिया पर बढ़े कॉमेंट्स का हवाला देते हुए खुद की जान को खतरा बताया है।

No Comment to " मंत्री आव्हाड के घर पर युवक की पिटाई मामले में पांच एनसीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार ! "